best news portal development company in india

Solan: बद्दी के काठा में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट

SHARE:

Solan: बद्दी के काठा में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट

पोल खोल न्यूज़ | सोलन 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के काठा स्थित एक मोबाइल की दुकान पर दिनदहाड़े दो नकाबपोश पिस्तौल की नोक पर दुकान से नकदी व तीन मोबाइल ले गए। जब तक दुकानदार ने शोर मचाया तब तक वह बाइक पर फरार हो गए। वहीं, काठा में चंदन कम्यूनिकेशन सेंटर पर दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए। उस समय दुकानदार चंदन के साथ एक अन्य युवक फिरोज भी बैठा हुआ था। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा और दो दुकान के अंदर घुसे। दोनों नकाबपोश थे।

वहीं, एक ने शटर नीचे किया तो दूसरे से पिस्तौल दुकानदार के कनपटी पर रख दी। वहां पर जो ग्राहक आया हुआ था उसके ऊपर तलवार से वार किया। इससे उसे हल्की सी खरोंच आई। नकाबपोशों ने गल्ले से नकदी उठाई और दूसरे व्यक्ति ने 17-17 हजार के दो मोबाइल फोन व एक पुराना फोन लेकर भाग गए। जब तक दुकानदार ने शटर उठाया और शोर मचाया तब तक पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठक भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now