best news portal development company in india

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार

SHARE:

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वहीं, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में चार मार्च तक मौसम साफ रहेगा। वीरवार शाम धर्मशाला में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है।

ये भी पढ़ें :एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 27-28 फरवरी और तीन-चार मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में बदलने से अन्य क्षेत्रों के तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है। बताते चलें कि वीरवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम में अब सुबह और शाम के समय गर्माहट बढ़ने लगी है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड हुई है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now