best news portal development company in india

हिमाचल के मुद्दों पर केंद्र के सामने आवाज उठाने में विफल रहे जय राम ठाकुर: प्रेम कौशल

SHARE:

हिमाचल के मुद्दों पर केंद्र के सामने आवाज उठाने में विफल रहे जय राम ठाकुर: प्रेम कौशल

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सत्ता से बेदखल होने के उपरांत अपने राजनीतिक आचरण और ब्यानों के चलते प्रदेश की जनता की नजरों में विश्वसनीयता और प्रासंगिकता खो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी व्यान में कहा कि कांग्रेस पार्टी, सरकार और मुख्यमंत्री का विरोध करने की राजनीति ने जय राम ठाकुर को हास्यास्पद स्थिति में ला दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश में आपदाओं की स्थिति रही हो या केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को आर्थिक रूप से कमज़ोर करने की शाजिशें जय राम ठाकुर केंद्रीय नेताओं को खुश करने तथा कांग्रेस सरकार का विरोध करने की मानसिकता के कारण हिमाचल और हिमाचलियों के साथ खड़े नहीं हुए।

कौशल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन से जय राम ठाकुर की मुलाकात में उनके द्वारा उठाए गए विषयों को उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए क्योंकि भाजपा नेताओं का आचरण लगातार प्रदेश में आर्थिक संकट पैदा कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का रहा है इसलिए जनता यह जानना चाहती है कि उन्होंने वित्त मंत्री से अपनी मुलाक़ात के दौरान राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के मुद्दे पर क्या चर्चा की और इस विषय पर केंद्रीय मंत्री का नज़रिया हिमाचल के प्रति क्या था। कौशल ने कहा कि मात्र मुलाक़ात का फोटो प्रकाशित करवाने और ब्यान जारी करने से राजनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं होंगे। कौशल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सरकार और मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक रूप से केंद्र के समक्ष हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा करने से इसलिए बचते हैं क्यूंकि उनकी सोच और राजनीति में खोट है तथा भाजपाई नकारात्मक राजनीति करते हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now