best news portal development company in india

गैंगस्टर गोल्डी दिल्ली गैंग के शूटरों के घुटनों में लगी गोली, पुलिस एनकाउंटर में दो घायल

SHARE:

गैंगस्टर गोल्डी दिल्ली गैंग के शूटरों के घुटनों में लगी गोली, पुलिस एनकाउंटर में दो घायल

पोल खोल न्यूज | चंडीगढ़/जम्मू

चंडीगढ़ में गैंगस्टर गोल्डी दिल्ली गैंग से जुड़े दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम जम्मू से दोनों आरोपियों को लेकर आ रही थी। इसी दौरान धनास स्थित काली माता मंदिर के पास पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, करीब 360 किलोमीटर तक लगातार वाहन चलाने के कारण चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान एक कांस्टेबल नीचे गिर गया और उसकी पिस्टल भी गिर गई। मौके का फायदा उठाते हुए एक आरोपी ने पिस्टल उठाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शूटरों के घुटनों में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान रमन मेहरा और आर्यन शर्मा के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गैंगस्टर गोल्डी दिल्ली गैंग से जुड़े हुए हैं और उन पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटना स्थल से हथियार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

पोल खोल न्यूज
ताजा अपडेट और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now