best news portal development company in india

शादी से इनकार पर युवती के घर को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार; तीन दिन की पुलिस रिमांड

SHARE:

शादी से इनकार पर युवती के घर को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार; तीन दिन की पुलिस रिमांड

पोल खोल न्यूज़ । कुल्लू

उपतहसील नित्थर की कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने युवती के घर में आग लगा दी। हालांकि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी कब्जे में ले ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। करीब आधे घंटे बाद घर की बाहरी दीवारों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। पास में रहने वाली एक महिला ने आग देखी और शोर मचाया, जिससे परिवार के सदस्य जाग गए और तुरंत घर से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार में मौके से फरार हो गया। आगजनी में घर में रखी देवदार की कीमती लकड़ी, सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी और बिजली मीटर के तार पूरी तरह जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें :बदलते मौसम का कहर: हमीरपुर में ओपीडी 300 से 500 पहुंची, बुखार-खांसी के मरीजों की बढ़ी भीड़

राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार द्वारा रिश्ता ठुकराने के बाद आरोपी ने फोन पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात उसने अपनी धमकी को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को लूहरी चौक से कार सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए मदन लाल, एसपी कुल्लू ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

📌 इन्फो बॉक्स

📍 स्थान: कटाहर गांव, पंचायत कुठेड़, उपतहसील नित्थर, जिला कुल्लू

🔥 घटना: शादी से इनकार पर युवती के घर में आगजनी

👤 आरोपी: पंकज शर्मा (स्थानीय युवक)

🚔 कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, 3 दिन की पुलिस रिमांड

समय: शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे

🏠 नुकसान: देवदार की लकड़ी, सेब की जालियां, ईंधन लकड़ी, बिजली मीटर के तार जले

⚠️ कारण: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर दी गई धमकी को अंजाम दिया



Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now