best news portal development company in india

चंबा के गांव में लगी भीषण आग, पूरा मकान जलकर राख

SHARE:

चंबा के गांव में लगी भीषण आग, पूरा मकान जलकर राख

पोल खोल न्यूज़ । चंबा 

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत मांझली के गांव कुहंड में एक भीषण अग्निकांड हुआ है। रमेश कुमार के दो कमरों के मकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। पशुओं के लिए रखी लगभग 1000 घास की बेठ भी जल गई।

ये भी पढ़ें: बजवाल गांव में कांगड़ा सहकारी बैंक ने लगाया जागरूकता शिविर

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एसडीएम सलूणी चन्द्रवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें मौके पर ही रवाना कर दी गई थीं।

ये भी पढ़ें: 750 वर्ग मीटर से बड़े भवनों पर ऊर्जा संरक्षण के मानकों का पालन अनिवार्य

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now