best news portal development company in india

हिमाचल के पहाड़ों में शीतलहर, 15 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं

SHARE:

हिमाचल के पहाड़ों में शीतलहर, 15 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ से मैदान तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। प्रदेश में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राज्य में 12 स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बरठीं, बिलासपुर, पालमपुर व नेरी में शीतलहर दर्ज की गई। शिमला में भी न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले वीरवार रात को कम रहा। इससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है।

बता दें कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में पारा माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। यहां घरों की पानी की पाइपें जम गई हैं। किन्नौर और ऊंचाई वाले इलाकों में भी हालात ऐसे ही हैं। राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहीं सुबह के समय सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें :एम्स बिलासपुर में हाइड्रोथर्मल ऑटोक्लेव रिएक्टर तकनीक से होगा सटीक

उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में ने कोहरे का सिलसिला जारी है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 13 जनवरी तक सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। उधर, सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now