best news portal development company in india

कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला जारी… चार दिन में तीन मर्डर

SHARE:

कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला जारी… चार दिन में तीन मर्डर

पोल खोल न्यूज़ | कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों के भीतर हत्या की तीन वारदातों ने देवभूमि कुल्लू में सनसनी फैला दी है। ताजा दो मामलों में एक थाना सैंज क्षेत्र में और दूसरा पतलीकुहल में सामने आया है। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

पतलीकुहल में दो नेपाली नागरिकों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि यह घटना दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद का परिणाम थी, जो गंभीर लड़ाई में बदल गया। वहीं, सैंज थाना क्षेत्र में भी मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई।

ये भी पढ़ें :हिमाचल के पहाड़ों में शीतलहर, 15 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं

यह मामला 4 जनवरी का बताया जा रहा है, जिसमें घायल हुए व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। इन घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि दोनों ही मामलों में हत्या की प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ही घटनाओं में शामिल दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के संपूर्ण षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now