best news portal development company in india

हमीरपुर की निधि डोगरा ने योग में किया कमाल, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं चैंपियन

SHARE:

हमीरपुर की निधि डोगरा ने योग में किया कमाल, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं चैंपियन

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

निधि डोगरा ने राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में दो इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किये। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला ऊना मे 14 से 16 अक्टूबर 2025 को हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया । तथा इसमें प्रदेश भर से आए बारह जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा इस प्रतियोगिता में चार इवेंट हुए । जिन में निधि डोगरा ने परंपरागत योगासन, कलात्मक योगासन में स्वर्ण पदक प्राप्त किए । तथा इसके आधार पर राष्ट्र स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई ।

ये भी पढ़ें:दीपावली की तिथि – शास्त्र एवं ज्योतिष का आधार 20 अक्तूबर ही है : पंडित राजीव शर्मा

आपको बता दें निधि डोगरा गांव खियूंद, चौरी सुजानपुर, जिला हमीरपुर के रहने वाली है तथा सुपर मैग्नेट स्कूल हमीरपुर में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है ।इससे पहले भी प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर कई बार पदक प्राप्त कर चुकी है तथा छः विश्व कीर्तिमान भी निधि डोगरा के नाम है निधि डोगरा कर्म योगशाला हमीरपुर में योगासनों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

निधि डोगरा की इस उपलब्धि पर घर व इलाके में खुशी का माहौल है तथा इस मौके पर निधि डोगरा के प्रशिक्षक व पिता शशि कुमार ने निधि डोगरा को शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा निधि डोगरा की इस उपलब्धि पर प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने व निधि डोगरा के डांस प्रशिक्षक अविनाश का भी धन्यवाद किया।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now