best news portal development company in india

हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम, 21 अक्टूबर से कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

SHARE:

हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम, 21 अक्टूबर से कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सुंदरनगर में घना कोहरा दर्ज किया गया जिससे दृश्यता 100 मीटर तक रही। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। उधर, ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से मैदानी जिलों में ठंडक कम हुई है।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर की निधि डोगरा ने योग में किया कमाल, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं चैंपियन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 अक्टूबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 21 और 22 अक्तूबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, इस दाैरान चंबा, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 से 20 और 23-24 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now