best news portal development company in india

अजय मॉडल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 120 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

अजय मॉडल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 120 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

पोल खोल न्यूज़ । मंडी

मंडी क्षेत्र की अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरौन में हाल ही में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य लता पठानिया ने की। शिविर का आयोजन प्रयास संस्था द्वारा किया गया।

डॉक्टर पंकज पटियाल और उनकी टीम ने इस मौके पर 120 बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और एच.बी. (हीमोग्लोबिन) जांच भी की। डॉक्टर पंकज ने उन बच्चों को, जिनका हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया, पौष्टिक आहार और नियमित फल खाने की सलाह दी।

इस अवसर पर उच्च माध्यमिक स्तर के सभी छात्र, अध्यापक और प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now