best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश में लू का अलर्ट जारी, 11 जून से गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी

SHARE:

हिमाचल प्रदेश में लू का अलर्ट जारी, 11 जून से गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी

पोल खोल न्यूज़ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बीच मौसम केंद्र शिमला ने 9 और 10 जून के लिए ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने और कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं तथा बारिश की संभावना जताई गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश के लिए आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना है। वहीं, 11 और 12 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऊना में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 7 जून को बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के मध्य अरब सागर और महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों में बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अभी हिमाचल पहुंचने में समय लग जाएगा। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

मौसम केंद्र शिमला ने 9 और 10 जून को ऊना, बिलासपुर और सोलन में लू की चेतावनी जारी की है। 11 और 12 जून को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भी इन दिनों तेज हवाएं चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में अगले तीन-चार दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है।
पूर्वानुमान है कि गरज और तेज हवाओं से बिजली लाइनें और संचार प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। कमजोर होर्डिंग और छतें उड़ने का खतरा है। लू की स्थिति में शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी से बचने के लिए हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने को कहा गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों को गर्मी के तनाव से बचाने के लिए हल्की और बार-बार सिंचाई करें।
स्टेशन अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्टेशन तापमान
ऊना 39.5
नेरी 36.7
बेरठीन 35.2
मंडी 34.8
सुंदरनगर 34.7
नाहन 34.5
कांगड़ा 34.5
भुंतर 33.0
सोलन 33.0
चंबा 32.6
धर्मशाला 32.0
जुब्बड़हट्टी 30.0
शिमला 27.0
मनाली 25.2
कल्पा 21.9
ताबो 21.8
कुफरी 20.2
केलांग 18.6
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्टेशन तापमान
पांवटा साहिब 26.0
देहरा गोपीपुर 24.0
बिलासपुर 23.0
नेरी 22.1
ऊना 20.2
जुब्बड़हट्टी 20.2
कांगड़ा 19.1
मंडी 18.9
धर्मशाला 18.5
नाहन 18.4
सुंदरनगर 17.5
शिमला 17.2
पालमपुर 17.0
बेरठीन 17.0
सराहन 16.6
सोलन 15.5
चंबा 15.4
भुंतर 14.9
सेओबाग 14.8
कुफरी 12.2
मनाली 11.9
कल्पा 8.4
केलांग 5.7
कुकुमसेरी 5.6
ताबो 5.2

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now