
कक्कड़ क्षेत्र में 9 जून को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते आपूर्ति बाधित
रजनीश शर्मा | हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के विद्युत उपमंडल कक्कड़ के अंतर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन में उपकरणों की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 9 जून 2026 (मंगलवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता अंकज गुप्ता ने बताया कि इस दौरान सब स्टेशन कक्कड़ के अधीन आने वाले गांव बजरोल, कक्कड़, पलभू, छाम्ब, बगलू, नुघाल, ऊटपुर खनोली, भेरडा, पुरली, भटेड, टेला, ननोट, ऊहल, परनाली, लगदेवी, जन्दरू, दूधला, कलोह, पौहज, सुराह, लम्बर, ठोलु, भट्टलंवर, रांगेड़या दी धार, भराइया दी धार तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग पूर्व योजना के अनुसार करें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो यह रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।
विद्युत विभाग ने क्षेत्रवासियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।
Author: Polkhol News Himachal








