best news portal development company in india

जिला परिषद दरोपण-पति-कोट से मनजीत सिंह की शानदार जीत, 947 मतों से रतन चंद को हराया

SHARE:

जिला परिषद दरोपण-पति-कोट से मनजीत सिंह की शानदार जीत, 947 मतों से रतन चंद को हराया

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

हमीरपुर जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या-3 दरोपण-पति-कोट से मनजीत सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार मनजीत सिंह को 4907 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रतन चंद को 3960 मत मिले। इस तरह मनजीत सिंह ने 947 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव मैदान में कुल तीन उम्मीदवार थे। परिणाम इस प्रकार रहे—

🔹 मनजीत सिंह – 4907 मत (विजेता)
🔹 रतन चंद – 3960 मत
🔹 नरेश कुमार – 1689 मत

मतदान का विवरण:

✅ कुल वैध मत – 10,556
❌ अवैध मत – 162
🗳️ नोटा – 200
📊 कुल डाले गए मत – 10,918

रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गांव व डाकघर ख्याह, तहसील एवं जिला हमीरपुर निवासी मनजीत सिंह को विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया है।

ताजा अपडेट और पंचायत चुनाव परिणामों की हर खबर के लिए देखते रहें – पोल खोल न्यूज।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now