best news portal development company in india

ऊना में फिर बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस

SHARE:

ऊना में फिर बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस

पोल खोल न्यूज़ ऊना

जिले में मंगलवार को गर्मी का असर तेज रहा। सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दोपहर के समय बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छाते, छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। शहर में जूस, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी गई।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

ऊना। जिले में मंगलवार को गर्मी का असर तेज रहा। सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दोपहर के समय बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छाते, छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। शहर में जूस, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी गई।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now