best news portal development company in india

झनिक्कर में 5 दिन से सूखे नल, ग्रामीणों में भारी रोष — चक्का जाम की चेतावनी

SHARE:

झनिक्कर में 5 दिन से सूखे नल, ग्रामीणों में भारी रोष — चक्का जाम की चेतावनी

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणी देवी क्षेत्र के साथ लगते झनिक्कर गांव में पिछले पांच दिनों से नलों में पानी की सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण एकत्रित हुए और जल शक्ति विभाग के ढीले रवैए के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें झनिक्कर वाटर टैंक से पानी की सप्लाई मिलती है, लेकिन संग्रोह से झनिक्कर टैंक तक पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है, जिसके कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से पानी की सप्लाई अनियमित है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के बारी और समीरपुर सेक्शन के कनिष्ठ अभियंताओं से कई बार समस्या समाधान की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। स्थिति से परेशान होकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।

इस मौके पर ध्यान सिंह, सुमेश कुमार, रमेश चंद, ज्ञान चंद, ऊधो राम, रवि कुमार, पुरुषोत्तम, जोगिंद्र सिंह, शकुंतला, रीना, तारा देवी, राजो, रतन चंद, राज कुमारी, सुमन, सुमना और लीला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं, जल शक्ति विभाग के बारी सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग नई पाइपलाइन टैंक तक बिछा रहा है। यह कार्य समीरपुर सेक्शन के तहत किया जा रहा है।

दूसरी ओर, समीरपुर सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार ने कहा कि झनिक्कर टैंक तक नियमित पानी पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं और वे स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now