best news portal development company in india

तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण शांतिपूर्वक संपन्न, 27 देशों में मतदान

SHARE:

तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण शांतिपूर्वक संपन्न, 27 देशों में मतदान

पोल खोल न्यूज़ । धर्मशाला

तिब्बती निर्वासित संसद के 18वें चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण रविवार को विश्वभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। धर्मशाला स्थित निर्वासित सरकार के मुख्यालय समेत 27 देशों में बसे तिब्बती समुदाय के लगभग 91 हजार मतदाताओं ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे मतदान शुरू होते ही विभिन्न केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

तिब्बती समुदाय ने इस चुनाव के माध्यम से चीन की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष अभी जारी है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी के अनुसार, इस चुनाव के लिए वैश्विक स्तर पर करीब 91 हजार मतदाता पंजीकृत थे।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 27 देशों में 58 क्षेत्रीय चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए थे। चीन द्वारा चुनावों को अवैध करार दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयुक्त ने कहा कि तिब्बती समुदाय अपनी निर्वासित सरकार को ही वैध मानता है और सीटीए के माध्यम से लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखे हुए है।

निर्वासित सरकार के प्रमुख (सिक्योंग) पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 45 संसदीय सीटों के लिए करीब 98 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 1 फरवरी को पहले चरण का मतदान हुआ था, जिसमें 309 केंद्रों पर वोट डाले गए थे। इसके अलावा दूर-दराज क्षेत्रों और बाहर रहने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए 31 विशेष मतदान केंद्र भी बनाए गए थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now