best news portal development company in india

शिपकी ला से कैलाश मानसरोवर यात्रा खोलने की तैयारी, केंद्र से जल्द होगी बड़ी बैठक

SHARE:

📰 शिपकी ला से कैलाश मानसरोवर यात्रा खोलने की तैयारी, केंद्र से जल्द होगी बड़ी बैठक

पोल खोल न्यूज़ । किन्नौर 

हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर किन्नौर जिले के शिपकी ला से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जल्द ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

सरकार का मानना है कि शिपकी ला मार्ग खुलने से यात्रा अवधि घटकर लगभग 12 दिन रह जाएगी, जबकि मौजूदा रूट—नेपाल, लिपुलेख दर्रा और नाथू ला—से यात्रा 13 से 24 दिनों तक चलती है। यह मार्ग कम ऊंचाई वाला होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए अधिक सहज और सुरक्षित माना जा रहा है।

प्रदेश सरकार के अनुसार इस रूट को शुरू करने के लिए केवल करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की आवश्यकता है। बेहतर सड़क संपर्क से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, हिमाचल में पर्यटन, होटल, होम स्टे और ट्रैवल सेक्टर को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह कदम न केवल धार्मिक आस्था को नई दिशा देगा, बल्कि किन्नौर क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now