best news portal development company in india

*सधरियाण पंचायत में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 लोगों की हुई जांच*

SHARE:

*सधरियाण पंचायत में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 लोगों की हुई जांच*

पोल खोल न्यूज़ । भोरंज/ हमीरपुर 

 

ग्राम पंचायत सधरियाण के ग्राम सधरियाण आज सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा (प्रयास संस्था) की ओर से एक व्यापक मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा मिलने से लोगों में विशेष उत्साह देखा गया, क्योंकि उन्हें अपने ही गांव के समीप विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध हुई।

कैंप के दौरान 75 लोगों की जांच की गई-जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 50 लैब टेस्ट भी किए गए, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड टेस्ट, शुगर, बी•पी•आदि से संबंधित परीक्षण शामिल रहे। समय पर जांच और परामर्श मिलने से कई लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सही जानकारी प्राप्त हुई।

ये मेडिकल कैंप नियमित रूप से अनुराग ठाकुर प्रयासों से हर दूसरे महीने आयोजित किया जाता है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे दूर-दराज के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो रही हैं।

कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ• शिवानी चौहान ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित उपचार और परामर्श प्रदान किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। लैब टेक्निशियन परवीण कुमरी द्वारा विभिन्न प्रकार की आवश्यक जांचें की गईं, जिससे मरीजों को तत्काल रिपोर्ट और सही उपचार में सहायता मिली।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट पूजा ठाकुर ने मरीजों को आवश्यक दवाईयां वितरित की और उनके सेवन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। वहीं पायलट रजनीश चौहान ने पूरे कैंप के संचालन में सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

ग्राम पंचायत के लोगों ने प्रयास संस्था और अनुराग ठाकुर का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के निरंतर आयोजन की मांग की, ताकि हर व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और समाज स्वस्थ एवं जागरूक बन सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now