best news portal development company in india

सुजानपुर : 22 मार्च से लापता बंसी राम का शव घर के पास मिला

SHARE:

सुजानपुर : 22 मार्च से लापता बंसी राम का शव घर के पास मिला

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

सुजानपुर क्षेत्र में 22 मार्च से लापता चल रहे 85 वर्षीय बंसी राम का शव उनके घर के नजदीक बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंसी राम ग्राम पंचायत डेरा के निवासी थे और गांव टिक्कर डाकघर चमियाना, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर से संबंध रखते थे। वह रोजाना मजदूरी के लिए सुजानपुर जाया करते थे, लेकिन 22 मार्च की शाम को घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि उनके पुत्र ओम प्रकाश ने रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर खोजबीन करने के बाद थाना सुजानपुर में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन काफी दिनों तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।

बंसी राम का शव मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now