best news portal development company in india

सरकाघाट की घटना ने झकझोरा प्रदेश, कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल: जय राम ठाकुर

SHARE:

सरकाघाट की घटना ने झकझोरा प्रदेश, कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल: जय राम ठाकुर

रजनीश शर्मा। हमीरपुर/सरकाघाट

सरकाघाट में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे हिमाचल प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना के बारे में सोच कर ही मन विचलित हो जाता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि कहे जाने वाले प्रदेश में दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है, जिसने न केवल पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है बल्कि हर उस परिवार को भयभीत कर दिया है, जिनकी बेटियां शिक्षा के लिए घर से बाहर जाती हैं।

उन्होंने कहा कि जिस हिमाचल को अब तक सुरक्षित माना जाता था, वहां अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद होना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपियों को तुरंत पकड़ने के बजाय पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों और परिजनों को मौके पर रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा, जबकि सरकार इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी हुई नजर आई।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और ऐसे जघन्य अपराधों पर कठोर कार्रवाई की सख्त जरूरत है। उन्होंने मांग की कि इस घटना में शामिल दोषियों को ऐसी सख्त सजा दी जाए जो भविष्य में एक उदाहरण बने और कोई भी अपराधी ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत बिटिया की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now