
बारी पंचायत में मजबूत दावेदारी: समाजसेवी सुनील ‘सन्नी’ को मिल रहा जनसमर्थन
रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणी देवी विकास खंड की ग्राम पंचायत बारी में इस बार प्रधान पद को लेकर चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी कड़ी में समाजसेवी सुनील चौहान उर्फ सन्नी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यों और जनसेवा के कारण सन्नी को लगातार लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।
सुनील सन्नी लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं और हर छोटे-बड़े सामाजिक कार्य में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है। आपदा, विपदा और किसी भी मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए वे हमेशा आगे आए हैं। धर्मार्थ रोगी संस्थानों में भी उनका निरंतर योगदान रहा है, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिलती रही है। धर्मपुर और सराज क्षेत्रों में आपदा के दौरान भी उन्होंने पीड़ितों तक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ग्राम पंचायत बारी से ताल्लुक रखने वाले सन्नी का क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क है। उनके ननिहाल छत्रैल में होने के चलते वहां भी उन्हें अच्छा समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा झनिक्कर और चाहड़ वार्डों में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि पंचायत के सभी सातों वार्डों से सुनील सन्नी को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सन्नी जैसे युवा और समाजसेवी नेतृत्व से पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
सन्नी ने भी जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे पंचायत के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।



Author: Polkhol News Himachal








