best news portal development company in india

अब एक ही कार्ड में सफर आसान: HRTC लाएगा ‘हिम बस प्लस’, यात्रियों को छूट और कैशबैक का लाभ

SHARE:

अब एक ही कार्ड में सफर आसान: HRTC लाएगा ‘हिम बस प्लस’, यात्रियों को छूट और कैशबैक का लाभ

पोल खोल न्यूज़ डेस्क। शिमला

हिमाचल प्रदेश में बस यात्रियों के लिए जल्द ही सफर और भी आसान होने वाला है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ‘हिम बस प्लस कार्ड’ सुविधा शुरू करने जा रहा है। पंचायत चुनाव के बाद इस योजना को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

इस नए कार्ड की खास बात यह है कि अब तक जारी किए गए सभी अलग-अलग ट्रैवल कार्डों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मर्ज कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को कई कार्ड रखने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

योजना के तहत यात्रियों को एक साल के लिए 365 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बदले उन्हें टिकट पर सीधे 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, जो यात्री नियमित रूप से बसों में सफर करते हैं, उन्हें कैशबैक के जरिए अधिकतम 30 प्रतिशत तक का लाभ भी मिल सकेगा।

एचआरटीसी की इस पहल का उद्देश्य टिकटिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी और तेज बनाना है। यह योजना खास तौर पर नियमित यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

हालांकि इस योजना को पिछले साल ही कैबिनेट से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब निगम इसे जल्द ही धरातल पर उतारने की तैयारी में है। जैसे-जैसे यात्री नया कार्ड बनवाएंगे, उनके पुराने पास और कार्ड इसी में स्वतः शामिल कर दिए जाएंगे।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि कार्ड के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है और इसे पंचायत चुनाव के आसपास लॉन्च किया जाएगा।

इन्फो बॉक्स:

  • योजना: हिम बस प्लस कार्ड
  • लॉन्च: पंचायत चुनाव के बाद
  • शुल्क: ₹365 (एक वर्ष के लिए)
  • छूट: 5% सीधी छूट
  • अतिरिक्त लाभ: नियमित यात्रियों को 30% तक कैशबैक
  • खास सुविधा: सभी पुराने कार्ड एक में मर्ज
  • लाभार्थी: छात्र, कर्मचारी, बुजुर्ग व नियमित यात्री

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now