best news portal development company in india

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म

SHARE:

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म

पोल खोल न्यूज़ | सिरमौर

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में प्रसूता के एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए शुक्रवार देर शाम को बस में ले रहे एक एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस में बच्चे के जन्म देने का पहला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुंहट हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली निगम की बस में शुक्रवार को अपने निर्धारित समय शाम सात बजे ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई।

मलगांव के समीप एक गर्भवती महिला सरोज को उसका पति व सास बस के माध्यम से प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए लेकर निकले। सभी बस की पिछली बड़ी सीट पर बैठ गए। जमटा से आगे दोसड़का पर गर्भवती महिला का दर्द बढ़ गया और चिल्लाने लगी। ऐसे में बस में बैठे पुरुष यात्री अगली सीटों पर चले गए और महिलाएं पीछे की ओर आ गईं। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दे दिया। सव के लिए दिया समय अभी दूर था।

ये भी पढ़ें:शिक्षकों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध के हटने के बाद भी नहीं किए जाएंगे बड़े पैमाने पर सामान्य तबादले

इसके बाद बस में बैठी एक महिला ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी और चालक बस को नाहन की ओर लेकर जाने लगा। बनोग के समीप जच्चा व बच्चे को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट करके मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि महिला ने शाम सवा 8 बजे के करीब निगम की बस में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now