best news portal development company in india

सीएम सुक्खू ने आईजीएमसी में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण

SHARE:

सीएम सुक्खू ने आईजीएमसी में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि एक साल के भीतर आईजीएमसी शिमला, चमियाना, नेरचौक, हमीरपुर और टांडा मेडिकल कॉलेज में एम्स दिल्ली की तर्ज पर हाई एन्ड मशीनें लगाई जाएंगी। आईजीएमसी में नई थ्री टेस्ला एमआरआई का शुभारम्भ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में 20 साल पुरानी एमआरआई मशीन को बदला गया है। यह सरकार की सोच और व्यवस्था परिवर्तन है कि बिना मांग के सरकार आधुनिक मशीनों को लगाकर आम गरीब आदमी को बेहतरीन उपचार देने के लिए कार्य कर रही है। कोशिश है कि हिमाचल के मरीज को उपचार को पीजीआई और निजी अस्पतालों में न जाना पड़े।

ये भी पढ़ें: सिरमौर : नाबालिग ने मौसा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्स्कों ने बताया कि आईजीएमसी, केएनएच में पुरानी मशीनें हैं। बता दें कि पिछली सरकार ने इनको न बदल कर सिर्फ अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया। पिछली भाजपा सरकार को केंद्र से आरडीजी के 54000 करोड़ को मिलाकर 70 हजार करोड़ मिले। इससे लोगों की सुविधा के लिए मशीनें नहीं बदली गई। भाजपा प्रदेश विरोधी क्यों है, आरडीजी पर ये साथ आने को तैयार नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस अच्छा काम कर रही है, उसका विरोध कर रही है। दिल्ली व हिमाचल पुलिस के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस को कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व हिमाचल पुलिस को इन्फॉर्म करना चाहिए था। उन्होंने इस मामले में आए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के दिए ब्यान पर कहा कि वो समझते है कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस हिमाचल में जो चाहे करती रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now