best news portal development company in india

देश जीत गया, तानाशाही की हार हुई: सुनील गोल्डी

SHARE:

देश जीत गया, तानाशाही की हार हुई: सुनील गोल्डी

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस (जिसे अक्सर “फर्जी शराब घोटाला” कहा जाता है) मनीष सिसोदिया समेत सभी तेईस आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि सीबीआई के पास कोई ठोस सबूत नहीं थे, कोई आपराधिक साजिश या गलत इरादा साबित नहीं हुआ, और चार्जशीट में कई खामियां थीं। आरोप सिर्फ दावों पर आधारित थे, बिना सामग्री और बिना तथ्यों के। इस पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोल्डी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा यह झूठा केस केवल अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने तथा आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए साजिश षड्यंत्र के तहत ही किया गया था।

आज एक बार फिर यह साबित हुआ कि अरविंद केजरीवाल एक कट्टर देशभक्त ,ईमानदार और सच्चाई के साथ काम करने वाले नेता हैं। यह फैसला करोड़ों लोगों की आस्था और संघर्ष को मजबूती देता है, जिन्होंने सच के लिए आवाज उठाई। गोल्डी ने कहा कि सत्य अमर तथा अमिट है। सत्य को साजिशों के तहत मिटाया नहीं जा सकता।

मोदी सरकार का षड्यंत्र और सीबीआई का दुरपयोग धीरे धीरे सबके सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत का दुर्भाग्य है कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो अपराधियों के कहने पर इजरायल में जाकर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों को खुश करने के लिए नाच रहा है तथा अपने देश के कट्टर और ईमानदार लोगों पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें डरा धमका रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए ईमानदारी से लड़ाई जारी रहेगी, और ऐसी जीतें इसी लड़ाई का हिस्सा हैं। सभी देशवासियों का दिल से शुक्रिया तथा जो इस मुश्किल समय में सच्चाई के साथ खड़े रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now