

हमीरपुर में राजपूत सभा की बैठक सम्पन्न, 8 मार्च को विरोध रैली का ऐलान
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

राजपूत सभा के ब्लॉक और जिला के पदाधिकारियों की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश बनयाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई जिसमे राजपूत समाज के साथ साथ सामान्य वर्ग से जुड़े तमाम मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श हुआ और अपने समुदाय के सभी मुद्दों को लेकर रणनीति तय की गई जातिआधारित आरक्षण के चलते देश मे माइनस 40 अंक वाला डॉक्टर बन रहा है, सामान्य वर्ग का MBBS डॉक्टर MD करने के लिए 800 मे से 580 अंक लेकर MD की डिग्री के लिए दाखिला ले रहा है और आरक्षित वर्ग का उसी MD की डिग्री के लिए 8,9,और 10अंक लेकर MD बन रहा है ये सिस्टम आखिर इतना घोर अन्याय आखिर इस देश के स्वास्थ्य के साथ कर क्यों रहा है, एक आईएएस अधिकारी का बच्चा जाति की आड़ मे कॉलेज मे एक सेमेस्टर की फीस 8000 दे और सामान्य वर्ग के गरीव का बच्चा उसी सेमेस्टर की फीस एक लाख के करीव दे, तो ये संवैधानिक अन्याय नहीं तो क्या है ? जाति आधारित आरक्षण न केवल सामान्य वर्ग के खिलाफ है बल्कि देश के भविष्य के साथ खिलबाड़ भी है, लेकिन वर्तमान मे यूजीसी एक्ट के वर्तमान स्वरुप को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सभी वक्ताओं ने इसे निरस्त करवाने के लिए संघर्ष को तेज करने और अतिम दम तक इस लड़ाई को जारी रखने का प्रण लिया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को इस सामान्य वर्ग के छात्र विरोधी निर्णय को लेकर जहाँ राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सामान्य वर्ग के संगठनों द्वारा देश कि राजधानी दिल्ली मे विरोध रैली का आयोजन किया जा रहा है जिला से भी सभा के कुछ पदाधिकारी उसमे शामिल होने दिल्ली जायेंगे शेष जिला का सारा सामान्य वर्ग उसी दिन हमीरपुर के गाँधी चौक पर विरोध रैली का आयोजन करेगा जिसके लिए अभी से ब्लॉक स्तर पर तैयारियों के लिए सभी को जिम्मेदारियां दे दी गईं। बैठक मे स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर से भी अनुरोध किया गया कि यूजीसी एक्ट पर पुनर्विचार के लिए गठित जेपीसी का सदस्य होने के नाते सामान्य वर्ग के बच्चों के समानता और सामाजिक न्याय के संवैधानिक अधिकार कि रक्षा करते हुए इस एक्ट को निरस्त करवाकर नौजवान पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करवाकर अपने जनप्रतिनिधि होने के धर्म को निभाएं।

बैठक मे ये भी तय किया गया कि सभा के पदाधिकारियों का एक दल जिला के सभी राजनितिक दलों के विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसद, पूर्व सांसद और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाक़ात करके सामान्य वर्ग और राजपूत समुदाय के विभिन्न मामलों से अवगत करवाकर अपनी आवाज को सरकार और संगठनों मे पुरजोर तरीके से उठाने का अनुरोध भी करेगा। बैठक मे जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर, वित्त सचिव रविन्द्र सकलानी,संयुक्त सचिव विनोद डढ़वाल, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पठानिया, बिझड़ ब्लॉक अध्यक्ष शशि कांत, मंजीत ठाकुर, कैप्टेन प्रकाश ठाकुर, जिला संगठन सचिव ओम प्रकाश ठाकुर , दया सिंह, सुदेश डढ़वाल, विजय राणा, राजेश ठाकुर, रजनीश ठाकुर, मुकेश पठानिया, मनदीप ठाकुर, शक्ति चंद और राजेश कुमार बगैरा उपस्थित रहे।
Author: Polkhol News Himachal









