best news portal development company in india

30 लाख की पुली से कोट पंचायत में विकास की गूंज, ढोल-नगाड़ों और फूलों की बरसात के बीच विधायक का भव्य स्वागत

SHARE:

30 लाख की पुली से कोट पंचायत में विकास की गूंज, ढोल-नगाड़ों और फूलों की बरसात के बीच विधायक का भव्य स्वागत

पोल खोल न्यूज़ | सुजानपुर

सुजानपुर के तहत कोट पंचायत में विकास की एक और मजबूत कड़ी जुड़ गई है। संपर्क मार्ग कोठी से जुहली पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित 3.00 मीटर स्पैन पुली का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पुली का लोकार्पण सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह (सेना मेडल) ने किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी और ग्रामीणों ने फूलों की बरसात कर उनका जोरदार स्वागत किया। खास पल तब देखने को मिला जब एक बुजुर्ग माता ने विधायक को आशीर्वाद स्वरूप टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस भावुक दृश्य ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल छू लिया।

ये भी पढ़ें :हमीरपुर में भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ की बड़ी कार्यशाला प्रदेश  संयोजक अजमेर ठाकुर बोले – “शहरी क्षेत्रों में फिर खिलेगा कमल

लगभग 30 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस पुली के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के दिनों में जहां लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब यह पुली सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करेगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुली न केवल रोजमर्रा की आवाजाही आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देगी।

अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि कोट पंचायत सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे समारोह में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now