best news portal development company in india

हमीरपुर में भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ की बड़ी कार्यशाला प्रदेश  संयोजक अजमेर ठाकुर बोले – “शहरी क्षेत्रों में फिर खिलेगा कमल

SHARE:

हमीरपुर में भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ की बड़ी कार्यशाला प्रदेश संयोजक अजमेर ठाकुर बोले – “शहरी क्षेत्रों में फिर खिलेगा कमल

🏛️ 15 जिलों के संयोजकों की मजबूत भागीदारी

रजनीश शर्मा।  हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला हमीरपुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश भर से भारी उत्साह देखने को मिला। हिमाचल भाजपा के 15 जिलों से शहरी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक विशेष रूप से बैठक में पहुंचे और संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अनुराग ठाकुर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे। उनका भव्य स्वागत प्रदेश संयोजक अजमेर ठाकुर द्वारा किया गया।अजमेर ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि अनुराग ठाकुर देश का उभरता हुआ चेहरा हैं और वे संसद के अंदर और बाहर हमेशा हिमाचल प्रदेश के हितों की बुलंद आवाज उठाते हैं।

आगामी चुनावों को लेकर रणनीति

अजमेर ठाकुर ने कहा कि शहरी निकाय प्रकोष्ठ आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से डटा रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी कमल खिलाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।

मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और विकास कार्य जनता के विश्वास की नींव हैं।

ये नेता रहे मौजूद

बैठक में विधायक आशीष शर्माइंद्र दत्त लखनपाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, वीना कपिल, अजय रिन्टु, विजय बहल सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन विस्तार पर विशेष जोर

बैठक के दौरान शहरी क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य शहरी निकाय प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाना रहा।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now