best news portal development company in india

फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर लड़ा चुनाव, पांच साल रहा पंचायत प्रधान

SHARE:

फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर लड़ा चुनाव, पांच साल रहा पंचायत प्रधान

पोल खोल न्यूज़ | चम्बा

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक व्यक्ति ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ा और पांच साल तक प्रधान रहा। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की यह मामला उपमंडल चुराह के तहत पंचायत गुवाड़ी का है। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भगत राम निवासी गांव बाड़ी, खुशनगरी चुराह की शिकायत पर थाना तीसा में 28 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जन्म सिंह (39) निवासी गांव डडवाड़ी, खुशनगरी ने कथित रूप से अवैध तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाया था।

ये भी पढ़ें :हिमाचल में शुरू होगी प्री-पेड टैक्सी, मनमाने किराये पर लगेगी रोक

इसी प्रमाण पत्र के आधार पर वह पंचायत गुवाड़ी में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद पर पांच वर्षों तक पदासीन रहा। आरोप है कि इस दौरान उसने सरकार को गुमराह करते हुए पद और अधिकारों का दुरुपयोग किया। मामले में नायब तहसीलदार सलूणी की ओर से संबंधित जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किया जा चुका है।

उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ की। पर्याप्त आधार मिलने पर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस शनिवार को आरोपी को डलहौजी न्यायालय में पेश करेगी।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now