
ग्राम पंचायत लंबलू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
ग्राम पंचायत लंबलू में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह में दरोगा राम शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), कृष्ण शर्मा (सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंज अधिकारी), ठेकेदार सुमित सिंह चौहान, पंकज कानूनगो, कमल कुमार, संतोष कुमारी, अनीता कुमारी तथा सुनील कानूनगो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति की भावना प्रकट की और गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा कीं।

समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह, एकता और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।



Author: Polkhol News Himachal









