best news portal development company in india

टपरे पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, शान से फहराया गया तिरंगा

SHARE:

 

टपरे पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, शान से फहराया गया तिरंगा

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

बमसन विकास खंड की टौणी देवी क्षेत्र की टपरे पंचायत में आज 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया।

समारोह में पंचायत प्रधान दीवान चन्द ने तिरंगा फहराया। उनके साथ उप प्रधान मदन लाल, वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, नन्दलाल, ओम प्रकाश सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर सुबेदार मेजर हरनाम चन्द शर्मा, सुबेदार मेजर बलवंत सिंह, हवलदार तेज प्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त महिला मंडल प्रधान सिमरो देवी व पंचायत सचिव अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने गणतंत्र दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now