best news portal development company in india

दाड़ला-भलेठ में टीसीपी के नियमों के उल्लंघन पर एक व्यक्ति को दिया नोटिस

SHARE:

दाड़ला-भलेठ में टीसीपी के नियमों के उल्लंघन पर एक व्यक्ति को दिया नोटिस

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

तहसील सुजानपुर के अंतर्गत राजस्व मुहाल दाड़ला में हमीरपुर-सुजानपुर सड़क के किनारे नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:🇮🇳 सुजानपुर से उठा राष्ट्रभक्ति का विराट स्वर, सेना दिवस समारोह बना जनविश्वास और राजनीति का नया संकेत

विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी इस नोटिस में उक्त व्यक्ति को अवैध कार्य को तुरंत बंद करने तथा साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now