best news portal development company in india

उपायुक्त के आदेशों को ठेंगा दिखाने पर बीडीओ बमसन व जिला पंचायत अधिकारी पर सख्ती 

SHARE:

🔴 उपायुक्त के आदेशों को ठेंगा दिखाने पर बीडीओ बमसन व जिला पंचायत अधिकारी पर सख्ती 

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

 

जिला हमीरपुर के विकास खंड टौणी देवी की बधानी ग्राम पंचायत में कथित फर्जी बिलों और रिकॉर्ड में टेम्परिंग के गंभीर आरोपों को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। उपायुक्त हमीरपुर के पहले जारी आदेशों की कथित अनदेखी के बाद अब बीडीओ बमसन (टौणी देवी) और जिला पंचायत अधिकारी को दोबारा कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी Reminder-II पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि पंचायत में हुए कथित घोटालों की शिकायत पर पहले ही जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई थी। इस बाबत 01 अक्टूबर 2025 को मूल पत्र और 05 दिसंबर 2025 को रिमाइंडर जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई Action Taken Report (ATR) उपायुक्त कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई।

पत्र में उल्लेख है कि शिकायतकर्ता ने दोबारा शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पूर्व शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त हमीरपुर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई करने और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर कार्रवाई रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि यदि इस बार भी लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :नशे में ‘जनसेवा’ का जोश! बस छोड़ जंगल भागा HRTC कंडक्टर, इंस्पेक्टरों की भी करवाई मुफ्त की दौड़ 


📌 इन्फो बॉक्स

मामला किससे जुड़ा है?
➡️ ग्राम पंचायत बधानी, जिला हमीरपुर

आरोप क्या हैं?
➡️ फर्जी बिल तैयार करना
➡️ पंचायत रिकॉर्ड में टेम्परिंग

शिकायतकर्ता
➡️ पृथी चंद
➡️ गांव: दलालर, पीओ जीजवीं
➡️ तहसील: भोरंज, जिला हमीरपुर

किन अधिकारियों को आदेश?
➡️ जिला पंचायत अधिकारी, हमीरपुर
➡️ बीडीओ बमसन (टौणी देवी)

पहले आदेश कब?
➡️ 01.10.2025
➡️ रिमाइंडर: 05.12.2025

ताजा आदेश
➡️ तत्काल जांच
➡️ कार्रवाई रिपोर्ट सीएम हेल्पलाइन पर अपलोड
➡️ उपायुक्त कार्यालय को सूचना


अब देखना यह होगा कि उपायुक्त के ताजा कड़े निर्देशों के बाद संबंधित अधिकारी कब तक जांच पूरी कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं, या फिर यह मामला आगे और तूल पकड़ता है।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now