
नशे में ‘जनसेवा’ का जोश! बस छोड़ जंगल भागा HRTC कंडक्टर, इंस्पेक्टरों की भी करवाई मुफ्त की दौड़
रजनीश शर्मा । हमीरपुर

HRTC की सरकारी बसों में सफर अब सिर्फ़ यात्रा नहीं, थ्रिलर + एडवेंचर + कॉमेडी शो बन चुका है। अमरोह से हमीरपुर जा रही एचआरटीसी बस में ऐसा ही एक “जनसेवक” देखने को मिला, जिसे नशे में ड्यूटी करने का इतना उत्साह चढ़ा कि बस छोड़कर जंगल की ओर दौड़ लगा दी।
कहते हैं कि नशे में इंसान सच्चाई बोल देता है, लेकिन यहां तो नशे में कंडक्टर ने पूरी व्यवस्था की पोल ही खोल दी।
बस में बिना टिकट यात्री, बाहर बिना ब्रेक भागा कंडक्टर
बस की जांच के दौरान इंस्पेक्टर ने जब पूछा—
“भाई साहब, टिकट कहाँ हैं?”
तो कंडक्टर ने जवाब देने की बजाय बस को ही छोड़ दिया और जंगल में एंट्री मार दी।
तीन यात्री बिना टिकट, एक कंडक्टर बिना होश
जांच में सामने आया कि बस में तीन यात्री बिना टिकट सफर कर रहे थे।
टिकट राशि करीब 170 रुपये, लेकिन कंडक्टर का नशा इससे कहीं महंगा साबित हुआ।
कंडक्टर और इंस्पेक्टर के बीच थप्पड़बाजी भी चर्चा में रही
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी किसी दूसरी बस में पिछले दिनों कंडक्टर और इंस्पेक्टर के बीच थप्पड़ बाजी हो चुकी है।
मेडिकल रिपोर्ट बोली— ‘नशा ऑन ड्यूटी’
आखिरकार कंडक्टर पकड़ा गया, मेडिकल हुआ और रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी—
शराब का सेवन
ड्यूटी पर लापरवाही
यात्रियों की जेब पर डाका
इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने कंडक्टर को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी।
इन्फो बॉक्स
मामला क्या है?
- सरकारी बस में नशे में ड्यूटी
- टिकट जांच के दौरान बस छोड़कर भागा कंडक्टर
कितने यात्री?
- 3 यात्री बिना टिकट
कितना नुकसान?
- लगभग ₹170 (सरकारी खजाने का)
मेडिकल रिपोर्ट
- शराब सेवन की पुष्टि
कार्रवाई
- कंडक्टर निलंबित
- विभागीय जांच जारी
सरकारी बसों में अब सिर्फ़ सफर नहीं,
नशे का नाटक, जंगल ट्रैकिंग और सिस्टम की पोल— सब एक टिकट में फ्री में देखने को मिल रही है। यदि HRTC बसों में यह मनोरंजन यूं ही चलता रहा तो निश्चित रूप से यात्री फ्री का तमाशा देखने HRTC बसों में ज्यादा यात्रा करेंगे जिससे घाटे में चल रही HRTC जरूर लाभ कमा सकती है !!


Author: Polkhol News Himachal









