
आंगनबाड़ी केंद्र टपरे में वीर बाल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया
पोल खोल न्यूज । टौणी देवी
आंगनबाड़ी केंद्र टपरे में शुक्रवार को वीर बाल दिवस हर्षोल्लास और प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता गुलेरिया की अगुवाई में बच्चों एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर बच्चों को वीर बालकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर उत्साह का माहौल बनाया। महिलाओं को वीर बाल दिवस के महत्व पर जानकारी दी गई तथा बच्चों में नैतिक मूल्यों, साहस और देशप्रेम की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
ये भी पढ़ें :शिक्षा से संस्कार तक: डाडू स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रतिभा से अभिभूत हुए विधायक सुरेश कुमार
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए शिक्षाप्रद गतिविधियां आयोजित की गईं और उन्हें प्रेमपूर्वक प्रोत्साहित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता गुलेरिया ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पोषण व स्वास्थ्य से संबंधित संदेश भी दिए गए और सभी की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता गुलेरिया, सहायिका सुजाता डोगरा और बच्चों के अभिभावक रीमा देवी, कांता देवी, अनीता देवी, सविता देवी, बलजिंदर कौर, वंदना ठाकुर ने भाग लिया ।


Author: Polkhol News Himachal









