
शिक्षा से संस्कार तक: डाडू स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रतिभा से अभिभूत हुए विधायक सुरेश कुमार
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
राजकीय माध्यमिक पाठशाला, डाडू के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। समारोह के दौरान उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उनकी प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। नन्हे विद्यार्थियों के बीच समय बिताना और उन्हें मार्गदर्शन देना सदैव सुखद अनुभव होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और उत्साह और बढ़ा।



Author: Polkhol News Himachal









