best news portal development company in india

चंडीगढ़ में पुलिस पर गंभीर आरोप: एएसआई द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला, पीड़िता ने SSP को दी शिकायत

SHARE:

चंडीगढ़ में पुलिस पर गंभीर आरोप: एएसआई द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला, पीड़िता ने SSP को दी शिकायत

पोल खोल न्यूज। चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सारंगपुर थाना क्षेत्र में एक एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे एक बीट बॉक्स में देर रात बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। महिला ने सेक्टर-9 पुलिस हेडक्वार्टर में लिखित शिकायत दी है, जिसमें आरोप है कि कुछ दिन पहले उस पर कुछ लोगों ने हमला किया था और पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। शिकायत 10 नवंबर को दर्ज हुई लेकिन अब शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के अनुसार, घटना के समय एएसआई के साथ दो अन्य कॉन्स्टेबल भी मौजूद थे। यह घटना लगभग दो महीने पहले की बताई जा रही है, और अब सोशल मीडिया पर शिकायत की कॉपी वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालाँकि, अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है और आरोप है कि उच्च स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

कानूनी पक्ष: ऐसे मामलों में निष्पक्ष जाँच और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस पर लगे ऐसे गंभीर आरोपों की स्वतंत्र जाँच और कानूनी कार्रवाई से ही न्याय की उम्मीद की जा सकती है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now