best news portal development company in india

चिट्टे के खिलाफ हिमाचल की हुंकार: हमीरपुर में 16 दिसंबर को मेगा वॉकथॉन, सीएम सुक्खू करेंगे 10 हजार सहभागियों का नेतृत्व

SHARE:

चिट्टे के खिलाफ हिमाचल की हुंकार: हमीरपुर में 16 दिसंबर को मेगा वॉकथॉन, सीएम सुक्खू करेंगे 10 हजार सहभागियों का नेतृत्व

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशीले पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में मेगा वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इस बड़े आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी खुद हमीरपुर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस मैदान का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं इस चिट्टे के खिलाफ विशाल पैदल रैली का नेतृत्व करेंगे । सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरा पुलिस एवं जिला प्रशासन काम में जुटा रहा।

ये भी पढ़ें :प्रेम विवाह : सामाजिक बहिष्कार के बाद घर जलाने की कोशिश, पुलिस में शिकायत, बड़सर के करेर का मामला 

डीजीपी तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिभागियों की सुविधा, सफाई, यातायात प्रबंधन और अन्य सभी सुविधाओं का खास ध्यान रखें। लगभग 10 हजार स्कूली बच्चे, महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयंसेवी संगठन बढ़-चढ़कर इस वॉकथॉन में हिस्सा लेंगे और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now