best news portal development company in india

Himachal : पागल कुत्ते ने गाय को काटा, दूध पीने से 17 लोग बीमार

SHARE:

Himachal : पागल कुत्ते ने गाय को काटा, दूध पीने से 17 लोग बीमार

पोल खोल न्यूज़ | सोलन

स्कूल में गाय का दूध पीने से 17 अध्यापक और बीएड प्रशिक्षु बीमार हो गए। बता दें कि मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन-सुबाथू रोड पर स्थित कोठी देवरा स्कूल का है। बताया जा रहा है कि गाय का दूध कुछ दिन पहले प्रशिक्षुओं और अध्यापकों ने पिया था। इससे कुछ दिन पहले गाय को किसी पागल कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद लक्षण गाय में दिखाई दिए। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को उपचार के लिए सभी लोग क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार दिया।

अस्पताल में एक साथ अधिक मामलों के आने से पहले तो चिकित्सकों को समझ नहीं आया कि दूध पीने के बाद लोग कैसे बीमार हुए। उपचार के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी से जानकारी ली तो पता चला कि गाय पागल हो गई थी। इस दूध को करीब 17 लोगों ने पीया था। ये दूध जौणाजी से आया था। राहत की बात तो यह है कि स्कूल के किसी बच्चे ने दूध का सेवन नहीं किया था। प्रशिक्षुओं और अध्यापक तुरंत उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें :पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग में शिफ्ट होंगे बिजली बोर्ड के 250 पद

यहां पर आपातकालीन कक्ष में लोगों को उपचार दिया गया। इसमें से कुछ की तबीयत मंगलवार को बिगड़ी, जबकि बुधवार को भी उपचार के लिए लोग अस्पताल पहुंचे। इसके बाद लोगों को उपचार के साथ टीकाकरण भी किया। उपचार के बाद अब सभी लोग सुरक्षित हैं। अस्पताल से भी लगभग सभी को छुट्टी भी दे दी गई है।

वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में 17 लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है। अब सभी लोग सुरक्षित हैं।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन गोपाल चौहान ने बताया कि कोठी देवरा स्कूल में कुछ अध्यापकों और बीएड प्रशिक्षुओं ने एक संक्रमित गाय का दूध पीया था। एहतियात के तौर पर सभी को टीकाकरण के लिए कहा गया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now