best news portal development company in india

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व हिमाचल प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का बिझड़ दौरा, कार्यकर्ताओं से की लंबी चर्चा

SHARE:

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व हिमाचल प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का बिझड़ दौरा, कार्यकर्ताओं से की लंबी चर्चा

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला हमीरपुर के प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं गुजरात कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल आज प्रातः 11 बजे विझड़ स्थित विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया व अन्य पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:टौणी देवी स्कूल में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया, विद्यार्थियों ने ली संवैधानिक मूल्यों की शपथ

प्रभारी गोहिल ने इसके बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों, स्थानीय चुनौतियों और पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव साझा किए। गोहिल ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और संगठनात्मक मजबूती के लिए जरूरी दिशा–निर्देश भी प्रदान किए।

दौरे के अंत में शक्ति सिंह गोहिल ने बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में माथा टेककर क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। गोहिल के इस दौरे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह के रूप में देखा जा रहा है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now