best news portal development company in india

हिमाचल में महिलाओं पर बढ़ते हमले चिंताजनक, सुक्खू सरकार सुरक्षा पर दे ध्यान : अर्चना चौहान

SHARE:

हिमाचल में महिलाओं पर बढ़ते हमले चिंताजनक, सुक्खू सरकार सुरक्षा पर दे ध्यान : अर्चना चौहान

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

तेजाब कांड पीड़ित ममता के निधन ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए जिला हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिलाओं पर हिंसा की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के बाद अब मंडी में हुई शर्मनाक घटना में भी पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जो प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें:3 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 10 साल के कठोर कारावास की सजा

अर्चना चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार तीन साल के जश्न में डूबी हुई है, जबकि महिलाओं की सुरक्षा जैसे सबसे अहम मुद्दे की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा किसी भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, परंतु यहां हालात इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि ऐसे जघन्य मामलों में अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न कर सके। अर्चना चौहान ने कहा कि हिमाचल जैसा शांत प्रदेश आज ऐसे अपराधों से कलंकित हो रहा है, जिसे देखकर हर संवेदनशील मन विचलित है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ममता
को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now