best news portal development company in india

सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारी हर बूथ स्तर पर करेंगे आगामी कार्यक्रमो की रणनीति तैयार : नरेंदर ठाकुर

SHARE:

सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारी हर बूथ स्तर पर करेंगे आगामी कार्यक्रमो की रणनीति तैयार : नरेंदर ठाकुर

पोल खोल न्यूज़ | सुजानपुर

सुजानपुर भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को पटलानदर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजिंदर राणा ने की। इस बैठक में दोनों मंडलो के मंडल अध्यक्ष बिक्रम राणा व यशवंत सिंह भी उपस्थिति रहे। इस बैठक में सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष व ग्राम केंद्र सेक्टर प्रभारी उपस्थिति रहे। जिसमे भाजपा के आगामी कार्य की चर्चा व रूप रेखा तैयार की गई। जिसमे होने वाले युवा सम्मेलन की व्यवस्था की जानकारी व सुझाव लिए गए, ताकि मंडल में होने जा रहे।

ये भी पढ़ें:हमीरपुर भाजपा में विक्रम बन्याल की मीडिया मैनेजमेंट की हो रही तारीफ, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी के रूप में दिख रहा स्पष्ट परिवर्तन

आगामी हर कार्यक्रम में बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका में सहभागिता हो, ताकि संग़ठन कार्य में और जमीनी गति प्रदान की जाए व आगामी 9 तारीख को होने जा रहे भव्य महिला सम्मलेन की तैयारी की जानकारी व चर्चा भाजपा नेता राजिंदर राणा ने हर ग्राम केंद्र अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारीयो के साथ साथ सार्थक चर्चा की गयी। इसमें आगामी 15 जनवरी सैनिक दिवस के ऊपर भी भाजपा नेता राजिंदर राणा ने कहा इस बार सुजानपुर विधानसभा में प्रदेश स्तर का सैनिक सम्मान समारोह किया जायेगा। जिसमे देश व प्रदेश के नेता अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इस बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर व सुरेश ठाकुर एवं सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी नरेंदर ठाकुर बैठक में उपस्थिति रहे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now