best news portal development company in india

विशेष समुदाय के व्यक्ति पर नाम बदलकर महिला से शादी रचाने का आरोप

SHARE:

विशेष समुदाय के व्यक्ति पर नाम बदलकर महिला से शादी रचाने का आरोप

पोल खोल न्यूज़ | सोलन

पंचकूला निवासी एक महिला ने विशेष समुदाय के व्यक्ति पर झूठ बोलकर मंदिर में शादी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, कोर्ट मैरिज में महिला को व्यक्ति के असली नाम का पता चला। वहीं, इसके बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। महिला सदमे में है और अस्पताल में उपचाराधीन है।

वहीं, पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह नालागढ़ में किराये के मकान में रहती है और यहां पर निजी कंपनी में काम करती है। 8 माह पहले उसका परिचय बंटी नाम के गुर्जर से सोशल मीडिया पर हुआ। बंटी ने उसे बताया कि वह दोलावास में रहता है और बाद में उसने शादी का प्रस्ताव भेजा। बंटी व उसके भाई काकू ने अपनी जाति छिपाई और नालागढ़ के रविदास मंदिर 10 अक्तूबर को उसने शादी कर ली। बाद में एसडीएम कार्यालय में कोर्ट मैरिज दर्ज कराने पहुंचे तो पता चला बंटी गुर्जर वास्तव में मुस्ताक है।

ये भी पढ़ें : हमीरपुर-मंडी राजमार्ग चौड़ीकरण से हो रहे नुकसान पर हाईकोर्ट का केंद्र, राज्य सरकार को नोटिस

वहीं, जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसे छोड़ कर चला गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह नालागढ़ अस्पताल में उपचाराधीन है। हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में रेफर किया गया। इसके बाद में युवक उसे अस्पताल से छुट्टी दिलाने के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now