best news portal development company in india

Himachal : भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

SHARE:

Himachal : भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

पोल खोल न्यूज़ | सोलन

हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि ब्रिजेश्वर कश्यप दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

वहीं, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी है, जिसमें ब्रिजेश्वर कश्यप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें :हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों के निर्माण पर खर्च नहीं होगा मंदिर का पैसा

सोलन में भाजपा नेता के रिश्तेदार पर दुष्कर्म के आरोपों का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के 81 वर्षीय भाई पर एक युवती ने इलाज के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और अब पुलिस रिमांड पर है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now