best news portal development company in india

Himachal : शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज

SHARE:

Himachal : शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर लगाई गई आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में वीरभद्र समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और सचिन पायलट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पूरी कैबिनेट कार्यक्रम में शामिल होगी।

बता दें कि शनिवार को सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी ने वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में रिज मैदान पर सुरक्षा का जायजा लिया। देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी तैयारियों की समीक्षा के लिए रिज मैदान पर पहुंचे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लोगों को आमंत्रित किया गया है। रिज मैदान पर इसके लिए भव्य स्टेज बनाया जा रहा है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। स्टेज के सामने सुरक्षा के मद्देनजर डी बनाया जाएगा। स्टेज के साथ ही वीआईपी गेस्ट के लिए वेटिंग एरिया बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:एक खिलाड़ी ही सशक्त समाज और सशक्त हिमाचल की पहचान है” : डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

 

रिज मैदान पर 7,000 कुर्सियां लगाई जाएंगी और 1,000 कुर्सियां रिजर्व रखी जाएंगी। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को सुरक्षा जांच के बाद ही रिज मैदान पर प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति पर भी विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान रिज पर वीरभद्र सिंह की जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अतिथि कार्यक्रम में पहुंचने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, फिर प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला पहुंच गई हैं। शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सोनिया के शिमला आने के चलते सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

रिज मैदान पर सोमवार को होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार का कार्यक्रम है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली से कई बड़े नेता भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। प्रतिमा स्थल के चारों ओर शामियाने लगाए जा रहे हैं, जबकि प्रतिमा के ठीक सामने गणमान्य लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। समारोह में आने वाले लोगों के लिए भी पूरे रिज मैदान में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। रिज मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now