best news portal development company in india

Himachal : शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी

SHARE:

Himachal : शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी

पोल खोल न्यूज़ | धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में होंगी। वहीं, इस दौरान शिक्षा बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा 10 बजे शुरू होगी, लेकिन विद्यार्थियों को 9:45 बजे स्कूल पहुंचना होगा।

वहीं, उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्नपत्रों को संबंधित विद्यालयों द्वारा स्वयं तैयार करवाकर परीक्षा संचालित करवानी होगी। आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 नवंबर, जबकि तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें :फॉलोअप : एनएच 03 के अवैज्ञानिक निर्माण पर केंद्र और प्रदेश सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट में दो जनहित याचिकाओं की 14 अक्तूबर को अगली सुनवाई

तीसरी कक्षा की डेटशीट

तिथि                  विषय
1 दिसंबर            गणित
3 दिसंबर           अंग्रेजी
4 दिसंबर           पर्यावरण शिक्षा
5 दिसंबर            हिंदी

 

पांचवीं कक्षा की डेटशीट

तिथि                   विषय
1 दिसंबर            अंग्रेजी
2 दिसंबर            हिंदी
4 दिसंबर           गणित
5 दिसंबर           पर्यावरण शिक्षा

आठवीं कक्षा की डेटशीट

तिथि                  विषय
27 नवंबर           अंग्रेजी
28 नवंबर            हिंदी
29 नवंबर           सामाजिक विज्ञान
1 दिसंबर            गणित
2 दिसंबर            लोक संस्कृति व योग
4 दिसंबर            विज्ञान
5 दिसंबर            संस्कृत
6 दिसंबर            कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now