best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश में पांच अक्तबूर को येलो, छह को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

SHARE:

हिमाचल प्रदेश में पांच अक्तबूर को येलो, छह को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पोल खोल न्यूज़ । शिमला 

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 से 8 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अनुमान है। खासकर 6 अक्तूबर को सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

ये भी पढ़ें:हिमाचल : 10 लाख विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य की होगी जांच

मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 5 अक्तूबर को 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 6 अक्तूबर को 10 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा और 7 अक्तूबर को भी बारिश के आसार हैं। 8 अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस बीच वीरवार को रोहड़ू क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जबकि अन्य जगह मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now