
भ्रष्ट और लापरवाह NHAI अधिकारियों को जाना पड़ेगा : एडवोकेट रोहित शर्मा
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
अवाहदेवी स्थित सत्याग्रह स्थल पर विधायक चंद्रशेखर का कुशलक्षेम पूछने लोगों का आना जारी है। उनके आमरण अनशन को 156 घंटे से अधिक हो गए हैं।
इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा है कि NHAI के भ्रष्ट अधिकारियों को शीघ्र ही यहां से जाना होगा। ये अधिकारी न तो कानून से डरते हैं और न ही सरकार की सुन रहे हैं। एडवोकेट रोहित शर्मा देर शाम अवाहदेवी चौक स्थित सत्याग्रह स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का कुशल क्षेम पूछने अपनी टीम के साथ आए हुए थे।

एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा हैं कि विधायक चंद्रशेखर ने जो अलख जगाई हैं उसकी गूंज पूरे उत्तरी भारत में सुनाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि NHAI जैसी तुगलकी संस्था के खिलाफ विधायक चंद्रशेखर द्वारा उठाई आवाज आज पूरे प्रदेश की आवाज बन चुकी है।
ये भी पढ़ें:टौणी देवी क्षेत्र में बारिश से एक दिन में हुआ 11 लाख रुपये का नुकसान
उन्होंने कहा कि NHAI और Morth की निगरानी में बन रहे नेशनल हाइवे में कई धांधलियां और कोताहिया देखने को मिली है जिसके लिए NHAI के उच्च अधिकारी रिस्पॉन्सिबल है।

एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह भी विधायक चंद्रशेखर द्वारा NHAI के खिलाफ उठाए गए कदम की तारीफ कर चुके हैं और जरूरत पड़ी तो मैं भी चंद्र शेखर के साथ आमरण अनशन पर बैठने को तैयार हूं।
उन्होंने भाजपा नेताओं को भी दलगत राजनीति छोड़ प्रदेश, हमीरपुर और धर्मपुर की जनता के लिए NHAI को संरक्षण न देकर सत्याग्रह में शामिल होने की चुनौती दी है। रोहित शर्मा ने कहा कि गूगल मैप पर घर बैठे DPR बनाने वाले अधिकारी ही बर्बादी की कहानी लिखते आए हैं जिन्हें केंद्रीय नेतृत्व सरंक्षण दे रहा है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा क्योंकि अब पीड़ित प्रभावित लोगों को करोड़ों के खेल का अंदाजा लग चुका है और विधायक चंद्रशेखर ने एक चेतना जगा दी है।
Author: Polkhol News Himachal









