best news portal development company in india

टौणी देवी क्षेत्र में बारिश से एक दिन में हुआ 11 लाख रुपये का नुकसान

SHARE:

टौणी देवी क्षेत्र में बारिश से एक दिन में हुआ 11 लाख रुपये का नुकसान

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

टौणी देवी तहसील के अंतर्गत बारिश के कारण 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के कारण तीन मकान, एक दुकान, एक गोशाला और दो डंगे व एक संपर्क रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है।
वहीं, कुलजीत सिंह के स्लेटपोश मकान गिरने से 15 हजार, नवीकांत के घर के साथ भूस्खलन व डंगा गिरने से 50 हजार, कुशल सिंह को डंगा गिरने से दो लाख, काका का मकान गिरने से एक लाख का नुकसान हुआ है।
इसी प्रकार, अजय को गोशाला गिरने से 50 हजार, लोहाखर में अशोक कुमार के घर के साथ रास्ता गिरने से एक लाख, टिक्का कक्कड़ में कुलदीप का कच्चा मकान गिरने से 10 हजार और कक्कड़ में किशोरी लाल की दुकान गिरने से एक लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार टौणीदेवी सौरभ धीमान ने कहा कि नुकसान का आकलन कर लिया है।
नुकसान की लिस्ट 
1. कुलजीत सिंह- गौशाला का नुक्सान ₹15,000
2. नवीकांत पुत्र भाग सिंह – स्लाइड/डंगा का नुकसान ₹50,000
3. कुशल सिंह,  – डंगे का नुकसान ₹2,00,000
4. काका राम पुत्र बृज लाल – मकान का नुकसान  ₹1,00,000
5. अजय कुमार पुत्र अमर सिंह – गौशाला का नुकसान  ₹50,000
6. अशोक कुमार लोआखर – रास्ते का नुकसान ₹1,00,000
7. कुलदीप सिंह पुत्र मेहर सिंह  कक्कड़-  मकान का नुकसान ₹10,000
8. किशोरी लाल पुत्र अतर सिंह ग्राम कक्कड़- दुकान का नुकसान ₹1,00,000 का नुक़सान हुआ है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now